घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
घरघोड़ा। थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन से कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 1900 मीटर से अधिक तांबे के तार, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, ओएचई फिटिंग्स, एक मोटरसाइकिल, लोहे की आरीपत्ती और टांगी जब्त की है। बरामद माल की कीमत 88 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह कार्रवाई थाना घरघोड़ा में दर्ज चोरी के तीन अलग-अलग मामलों — अपराध क्रमांक 183/2025, 191/2025 और 202/2025 धारा 303(2) बीएनएस — के खुलासे में अहम रही।
कैसे पकड़े गए आरोपी
रेल संपत्ति चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विशेष सख्ती के निर्देश दिए थे। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार जानकारी जुटाई। इसी क्रम में 23 अगस्त को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कॉपर वायर छिपाकर ग्राहक की तलाश में हैं। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, लवकेशचंद्र चौहान और पुरन चौहान को पकड़ लिया।
तीन बड़ी वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया—
- 30 जून की रात घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच खंभा नंबर G-3/1 से G-3/6 तक से तांबा कैटनरी तार चोरी (कीमत 15 हजार रुपये)।
- 23 जुलाई को ग्राम कंचनपुर क्षेत्र के खंभा नंबर 38/6 से 38/12 के बीच कैटनरी व कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, जम्पर आदि चोरी (कीमत 41 हजार रुपये)।
- 30 जुलाई की रात फिर से घरघोड़ा-भालुमुड़ा रेल लाइन क्षेत्र से तांबा तार चोरी (कीमत 32 हजार रुपये)।
बरामद सामान
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त सामान जब्त किया। इसमें विभिन्न लंबाई के तांबे के तार, कैटनरी क्लिप, कांटेक्ट क्लिप, जम्पर, ओएचई फिटिंग्स, आरीपत्ती, टांगी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी
- दुष्यंत यादव पिता लखनलाल यादव (22 वर्ष)
- गजानंद चौहान पिता अमरसाय चौहान (21 वर्ष)
- सचित चौहान पिता रामनाथ चौहान (20 वर्ष)
- पुरन चौहान पिता मोहितराम चौहान (26 वर्ष)
- लवकेशचंद्र चौहान पिता सुखसाय चौहान (25 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा)
पुलिस टीम की भूमिका
पूरे गिरोह को पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल और प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेलवे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








