मिथिलेश पेटू शर्मा हैं कांग्रेस की वार्ड 11 से महिला प्रत्याशी,2014 में भी लहरा चुकी हैं जीत का परचम
घरघोड़ा!कांग्रेस की महिला प्रत्यशी मिथिलेश पेटू शर्मा का जनसमर्थन लगतार बढ़ रहा हैं। वे पहले भी वार्ड नं.9 की सेवक रह चुकी हैं और जनता के बीच उनकी सहज, मिलनसार छवि हैं। लोगो के साथ सीधे जुड़ाव और स्थानीय समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता बन दिया हैं।इसके साथ ही उनकी कार्यशैली और सहज निर्णय लेने की क्षमता उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग करती हैं। वे हमेशा अपने फैसले स्वयं करती हैं, और धरातल पर उनके कामों से स्पष्ट रूप सें दिखाई देता है, जहाँ उन्होने हमेशा आम वार्डवासिओ के मुद्दों को प्राथमिकता दी हैं।
जनसमर्थन और रुझान
वार्ड के अधिकांश मतदाता अब कांग्रेस के पक्ष में खड़े होते दिख रहे हैं। क्षेत्र मे चलाएं जा रहे अभियानों और स्थायी बैठकों में लोग उनकी नीतियों और कामकाजी दृष्टिकोण के प्रति सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। वार्ड के अधिकांश लोग मानते हैं कि मिथिलेश शर्मा ने पिछले कार्यकाल मे क्षेत्र के लिए कई अच्छे और विकास कार्य किए, जिससे उनका विश्वाश लगतार मजबूत हुआ हैं। इसके अलावा, उनकी पारदर्शिता और सक्रियता ने जनता का भरोसा जीता है।

विकास कार्यों की समीक्षा और चुनाव प्रचार
मिथिलेश शर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल में वार्ड नं 9 में बुनियादी सुविधाओ का सुधार किया था, जैसे सड़क, पानी की आपूर्ति और सफाई व्यवस्था। इन कार्यों से उनकी छवि और मजबूत हुई हैं। चुनावी प्रचार के दौरान, वे जनता के साथ संवाद करते हुए, क्षेत्र के वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए अपनी योजनाओं को प्रस्तुत कर रही हैं। उनका चुनाव प्रचार तेजी से बढ़ रहा ह और उनकी बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस के लिए उम्मीदों की नई राह खोल रही हैं। बीजेपी के लिए इनके किले को भेदना आसान नही होगा, क्योंकि कांग्रेस अपनी पूरी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं और जनता का रुझान अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज होती दिख रही है।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
