घरघोड़ा कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव को जनता का जबरदस्त समर्थन!जनसम्पर्क के बीच बढ़ता कांग्रेस का कद,क्या वोट में बदलेगा समर्थन
घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनावी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनकी सरल छवि, विकास पर जोर और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से आगे दिखा रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं का समर्थन और युवाओं की ऊर्जा का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।

ईमानदारी और सादगी ने जीता जनता का दिल
सोमदेव की साफ-सुथरी छवि और कर्मठता ने नगरवासियों को प्रभावित किया है। वे लगातार लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए योजनाएं साझा कर रहे हैं। नगर में बेहतर सफाई, नियमित जल आपूर्ति, बाजारों का सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर उन्होंने मतदाताओं का विश्वास जीत लिया है।
बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की बढ़ी मुश्किलें
अब तक नगर में बीजेपी का प्रभाव माना जाता था, लेकिन इस बार समीकरण बदलते दिख रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आंतरिक गुटबाजी और जनसंपर्क की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव के चलते दबाव में नजर आ रहे हैं।
क्या घरघोड़ा में बदलाव की बयार?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मौजूदा समर्थन बना रहा, तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की संभावना मजबूत हो सकती है। जनता इस बार बदलाव के मूड में दिख रही है, जिससे विरोधी दलों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब देखना होगा कि क्या विपक्ष कोई नई रणनीति अपनाता है या फिर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो चुकी है।
- बड़गांव में जमीन सौदे पर उठे गंभीर सवाल! - September 22, 2026
- उद्योगों पर कलेक्टर की सख्ती, प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश! - September 21, 2026
- “ऑपरेशन अंकुश” का जंगल में धावा!संबलपुरी जंगल में सज रहा था काटपत्ती का जुआ फड़, चक्रधरनगर-साइबर पुलिस ने मारी रेड - September 21, 2026








