धरमजयगढ़ को मिली सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
धरमजयगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। इन घोषणाओं में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

पंचायतों में 50 करोड़ के कार्य
धरमजयगढ़ ओंगना से पोटिया मार्ग पर सरिया नदी में पुलिया निर्माण और खडगांव से क्रोन्धा सरिया नदी में पुलिया निर्माण जैसे कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई।
132 केवी स्टेशन का निर्माण
50 करोड़ रुपए की लागत से 132 केवी स्टेशन की स्थापना की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति में मजबूती आएगी।
नगर पंचायत क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक के कार्यगौरवपथ (कन्या हाईस्कूल से पीपरमार चौक) के लिए 5 करोड़ 94 लाख रुपए
गौरवपथ (कन्या हाईस्कूल से पीपरमार चौक) के लिए 5 करोड़ 94 लाख रुपए
वार्ड क्रमांक 9 दीपनगर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 2 करोड़ 93 लाख 18 हजार रुपए
वार्ड क्रमांक 10 नराईटिकरा नेहरू गार्डन के विस्तार व जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए।स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार
छाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार
छाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा।
धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार
अम्बेटिकरा मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की गई।
इन योजनाओं से धरमजयगढ़ क्षेत्र में आधारभूत ढांचे, बिजली, खेल, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
