रायगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल,एसपी दिव्यांग पटेल का तबादला रायपुर,बने एसपी रेल
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को मिली रायगढ़ की कमान
रायगढ़। जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे दिव्यांग पटेल का तबादला कर उन्हें रायपुर एसपी रेल के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है।
वहीं अब रायगढ़ जिले की कमान शशिमोहन सिंह संभालेंगे, जो इससे पूर्व जशपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शशिमोहन सिंह एक अनुभवी और सख्त प्रशासक माने जाते हैं, जिनकी पहचान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की मजबूती और जनसंवाद को प्राथमिकता देने वाले अधिकारी के रूप में रही है।
उनकी नियुक्ति से रायगढ़ जिले में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर नए एसपी से प्रशासन और जनता दोनों को बड़ी अपेक्षाएं हैं।
👉 पुलिस महकमे में यह बदलाव आने वाले दिनों में जिले की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकता है।
- बड़गांव में जमीन सौदे पर उठे गंभीर सवाल! - September 22, 2026
- उद्योगों पर कलेक्टर की सख्ती, प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश! - September 21, 2026
- “ऑपरेशन अंकुश” का जंगल में धावा!संबलपुरी जंगल में सज रहा था काटपत्ती का जुआ फड़, चक्रधरनगर-साइबर पुलिस ने मारी रेड - September 21, 2026








