ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़, 17 फरवरी।रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी वर्तमान में चल रहे इंग्लैंड-इटली क्रिकेट मैच पर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा ले रहे थे।
📱 मोबाइल से संचालित हो रहा था सट्टा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैक्ट्री के एक अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर रेड की गई, जहां दोनों आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।
पूछताछ में विकास अग्रवाल ने अपने साथी गगन अग्रवाल (निवासी खरसिया) के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
💰 ₹82,000 की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से —
₹2000 नगद
एक एप्पल आईफोन
एक वन प्लस मोबाइल
एक ओप्पो मोबाइल
जब्त किए हैं। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹82,000 बताया गया है।
⚖️ अपराध पंजीबद्ध
आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
👮 पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नसिर खान, थाना चक्रधरनगर प्रभारी उप निरीक्षक गेंद लाल साहू सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔔 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा
“ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुँचेगी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
- 28 सितंबर की जनसुनवाई पर संग्राम! - September 23, 2026
- बड़गांव में जमीन सौदे पर उठे गंभीर सवाल! - September 22, 2026
- उद्योगों पर कलेक्टर की सख्ती, प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश! - September 21, 2026








