September 23, 2026

रायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 निरीक्षक/उप निरीक्षकों के तबादले

0
IMG-20260226-WA0001.jpg

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश

रायगढ़। जिला पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ द्वारा 26 फरवरी 2026 को बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी इस आदेश के तहत 11 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।

आदेश के अनुसार आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं —

निरीक्षक रामकिंकर यादव – थाना प्रभारी पुसौर से थाना प्रभारी पूंजीपथरा

निरीक्षक प्रशांत राव आहेर – थाना प्रभारी जूटमिल से थाना प्रभारी तमनार

निरीक्षक मोहन भारद्वाज – थाना प्रभारी कोतरारोड से थाना प्रभारी पुसौर

निरीक्षक अभिनवकांत सिंह – रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना प्रभारी जूटमिल

निरीक्षक राकेश मिश्रा – थाना प्रभारी पूंजीपथरा से थाना प्रभारी चक्रधरनगर

निरीक्षक कमला पुषाम – थाना प्रभारी तमनार से थाना प्रभारी कोतरारोड

निरीक्षक नसीरुद्दीन खान – प्रभारी साइबर थाना से थाना प्रभारी छाल

निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी – थाना प्रभारी छाल से चौकी प्रभारी खरसिया

निरीक्षक अमित तिवारी – चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़

उप निरीक्षक कुसुम केवर्त – थाना कोतरारोड से प्रभारी महिला थाना

उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर – प्रभारी महिला थाना से थाना कोतरारोड

प्रशासनिक कसावट का संकेत

पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विशेष अभियानों को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिले में पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं परिणाममुखी बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *