छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित….
घरघोड़ा ! छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन (पं. क्र. 747) की वार्षिक साधारण सभा में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार मालाकार, महामंत्री पद पर श्रीकांत सिंह ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र श्रीवास को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा, ताम्रजध्वज साहू को संयुक्त महामंत्री तथा जितेंद्र सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रदेशभर से तकनीकी विद्युत कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान यूनियन द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण 283 आईटीआई योग्यताधारी कर्मचारियों की टी.ए./टी.डी. पद पर नियुक्ति और तकनीकी कर्मचारियों को 3% तकनीकी भत्ता देने सहित कुल 16 मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया।
महामंत्री श्रीकांत सिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन अपनी मांगों को प्रबंधन के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत करेगी। यदि आवश्यक हुआ, तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में आंदोलन और प्रदर्शन जैसे विधिसम्मत कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
अंत में यूनियन ने प्रदेशभर के कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा,
- बड़गांव में जमीन सौदे पर उठे गंभीर सवाल! - September 22, 2026
- उद्योगों पर कलेक्टर की सख्ती, प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश! - September 21, 2026
- “ऑपरेशन अंकुश” का जंगल में धावा!संबलपुरी जंगल में सज रहा था काटपत्ती का जुआ फड़, चक्रधरनगर-साइबर पुलिस ने मारी रेड - September 21, 2026








