September 23, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई घरघोड़ा की बैठक सम्पन्न

0
IMG-20250820-WA0000.jpg

घरघोड़ा। श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई घरघोड़ा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश शर्मा, पत्रकार बसंत रात्रे, सुनील जोल्हे, मनोज कुमार मेहर, एस.एल. साहू, रविन्द्र डड़सेना, मुरलीधर गुप्ता एवं डॉ. बी.सी. मौलिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पत्रकार हितों एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। प्रमुख मुद्दे के रूप में यह सामने आया कि घरघोड़ा इकाई के पत्रकारों के पास अभी तक अपना भवन उपलब्ध नहीं है, जिससे संघ के नियमित संचालन में कठिनाई आ रही है। साथ ही क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और विकासात्मक समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी ताकत है और संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। साथ ही पत्रकार भवन निर्माण की दिशा में भी ठोस पहल करने का निर्णय लिया गया।

अंत में बैठक को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *