“ऑपरेशन आघात” में बड़ी सफलता: लैलूंगा पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ बालक को पकड़ा
रायगढ़। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो से अधिक गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। इस कार्रवाई में करीब 3 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
▶️ मुखबिर सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक टी.व्ही.एस स्कूटी (क्रमांक ओडी 31 पी 0646) से उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर पाकरगांव की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव अपनी टीम के साथ ग्राम पाकरगांव के अटल चौक पर घेराबंदी कर मौके पर पहुंच गए।
▶️ भागने की कोशिश नाकाम
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
▶️ तलाशी में मिला गांजा
एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। स्कूटी में रखे प्लास्टिक पन्नी से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह उड़ीसा के लेफरीपारा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ला रहा था।
▶️ 3 लाख का मशरूका जब्त
बरामद गांजा की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं स्कूटी की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। कुल मिलाकर 3 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
▶️ कानूनी कार्रवाई
मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▶️ पुलिस टीम की सराहना
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
- महुआ के नशे पर पुलिस का प्रहार: कुडुमकेला में छापा, 26 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार - May 30, 2026
- आंगनबाड़ी में मासूमों को पिलाया जा रहा आयरनयुक्त दूषित पानी! स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा छैडोरिया गांव की आंगनबाड़ी में पेयजल संकट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़ - May 30, 2026
- सत्ता की हनक या दफ्तरशाही का घमंड? सरगुजा में ‘खादी’ और ‘अधिकारी’ के बीच हाई-वोल्टेज दंगल!… FIR दर्ज… - May 28, 2026
