April 18, 2026

“अपराध पर प्रहार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं”—SSP की क्राइम मीटिंग में सख्त तेवर

IMG-20260418-WA0005_copy_2048x1536-1536x1152.jpg

रायगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में अब ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में कहा—“कानून व्यवस्था सर्वोपरि है, लापरवाही पर सीधे जवाबदेही तय होगी।”

बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान SSP ने अपराध नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक सुधार और कम्युनिटी पुलिसिंग तक हर मोर्चे पर कड़े निर्देश जारी किए।

⚖️ लंबित मामलों पर सख्ती, SHO को नोटिस

तीन महीने से अधिक लंबित शिकायतों पर SSP ने नाराजगी जताई।
👉 20 से ज्यादा लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
👉 हर केस में त्वरित निकाल और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

🚨 जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस

SSP ने साफ कर दिया—

जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी, चाकूबाजी पर कड़ी निगरानी

ढाबों/होटलों में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के निर्देश

👥 कम्युनिटी पुलिसिंग और “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य

👉 हर महीने 2 बड़े जनजागरूकता अभियान चलेंगे
👉 गांव-गांव चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान
👉 हर शिकायतकर्ता से ऑनलाइन फीडबैक अनिवार्य
👉 थाना प्रभारी खुद सुनेंगे लोगों की शिकायत

💻 डिजिटल पुलिसिंग पर जोर

ऑनलाइन पोर्टल, नेटग्रिड, मेडिकल रिपोर्ट सिस्टम का अधिकतम उपयोग

कोर्ट केस, हाईकोर्ट जवाब-दावा में तेजी और सटीकता

हर शाखा प्रमुख की जवाबदेही तय

🚦 ट्रैफिक सुधार: मौतों में कमी प्राथमिकता

👉 जिले के 26 ब्लैक स्पॉट चिन्हित
👉 सड़क इंजीनियरिंग और सुधार कार्य तेज करने के निर्देश
👉 ब्रीथ एनालाइजर से ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती
👉 लक्ष्य—सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या कम करना

🎯 ऑपरेशन मोड में पुलिस—आघात, प्रहार, अंकुश

SSP ने सभी अभियानों की समीक्षा करते हुए कहा—
👉 ऑपरेशन “आघात” के तहत नशे और संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई
👉 “प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान” अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश

🏆 बेहतर प्रदर्शन पर सम्मान

माह मार्च में थाना चक्रधरनगर और कोतवाली के बेहतर कार्य को सराहते हुए प्रभारियों को प्रोत्साहित किया गया।

👮 अनुशासन पर भी कड़ा संदेश

SSP ने दो टूक कहा—
👉 पुलिसिंग में गुणवत्ता सुधार जरूरी
👉 कर्मचारियों में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखें
👉 लापरवाही मिली तो सीधी कार्रवाई तय

👉 साफ संदेश:
रायगढ़ पुलिस अब एक्शन मोड में है—अपराधियों पर शिकंजा कसेगा, और ढिलाई बरतने वालों की जिम्मेदारी भी तय होगी।