जमीन विवाद में मचा बवाल, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और डंडा जब्त, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़/लैलूंगा। जमीन विवाद को लेकर खेत में जबरन बुआई, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और मारपीट में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है।
ग्राम बरखोरिया निवासी पुष्पा यादव की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप है कि विवादित कृषि भूमि पर धान बुआई को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर जबरन खेत में प्रवेश किया। विरोध करने पर सभी आरोपी प्रार्थिया के घर में घुस गए और छप्पर तथा घरेलू सामान में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. जागेश्वर यादव (36 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
3. हलधर यादव (55 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
4. पूर्णचंद्र चौबे (48 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
5. बसंत यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
6. विनेश यादव उर्फ बबलू यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
7. रघुवीर टंडन उर्फ रघु टंडन (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
8. सूरज ओगरे (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
9. संजय बरेठ (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने के बाद उनके कब्जे से क्रेटा वाहन क्रमांक CG-11-AN-0911 तथा मारपीट में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी का सख्त संदेश
«”जमीन विवाद की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मारपीट, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ और शांति भंग करने जैसी घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़»
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
