August 28, 2026

खम्हार में दो जुआ फड़ों पर धरमजयगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

IMG-20260810-WA0002.jpg

₹1.13 लाख की जप्ती, 3 मोटरसाइकिल और ₹8,590 नगद बरामद; “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई

रायगढ़/धरमजयगढ़। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹8,590 नगद, 3 मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां समेत कुल ₹1,13,590 की जप्ती की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अगस्त की रात ग्राम खम्हार में कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी।

पहले फड़ से लवकुश डाठिया, अभय गुप्ता और रामलाल चौहान को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे फड़ से प्रदीपक राठिया, सोधन राठिया और विनय भारद्वाज पुलिस के हत्थे चढ़े।

दोनों फड़ों से ₹8,590 नगद, 3 मोटरसाइकिल और 52-52 पत्ती ताश बरामद की गई। वाहनों सहित कुल जप्ती ₹1,13,590 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 220/2026 एवं 221/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके अलावा आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

🔥 गिरफ्तार 6 आरोपी

लवकुश डाठिया, 28 वर्ष

अभय गुप्ता, 22 वर्ष

रामलाल चौहान, 30 वर्ष

प्रदीपक राठिया, 19 वर्ष

सोधन राठिया, 18 वर्ष

विनय भारद्वाज, 30 वर्ष
सभी निवासी ग्राम खम्हार।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, भोकला राम भगत, आरक्षक ललित राठिया, जितेंद्र भगत और बीरबल टोप्पो शामिल रहे।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सूचना मिलने पर ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।