राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह
घरघोड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, घरघोड़ा में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने भागीदारी निभाई और प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र राधेश्याम राठिया रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष घरघोड़ा डॉ. राजेश पटेल, शासी निकाय समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा , सदस्य विजय डनसेना तथा शासकीय कन्या विद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा की उपस्थिति रही।
खेल भविष्य को लेकर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक संदीप सुमन मिज सहित सीमा लकड़ा एवं आलोक बड़ा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और खेलों में बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किए गए आह्वान से युवाओं को अवगत कराया तथा 2036 के ओलंपिक खेलों में सहभागिता के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं से भारत की खेल संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

महाविद्यालय स्टाफ की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. जगदीश तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू सहित अजय कुमार मिश्रा, रामप्यारे सूर्यवंशी, मोहित सिदार, दीपक ठाकुर, दुर्गेश स्वर्णकार, चंद्रकांती साव, मोनिका लकड़ा, भारती साहू, पद्मिनी भोय, तारा गुप्ता, नैना टोप्पो, रजनी सिदार, वंदना पोर्ते एवं अंजू भगत की उपस्थिति एवं सहभागिता सराहनीय रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को खास बना दिया। आयोजन का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा—युवा खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण के मजबूत माध्यम के रूप में अपनाएं।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








