September 24, 2026

घरघोड़ा छेत्र में चोरी बेलगाम! ट्रेलर गायब, न्यू ट्रक से टायर-डीजल चोरी

0
IMG-20260129-WA0002.jpg

8 लाख की वारदात और 40 हजार की चोरी ने खोली पुलिस गश्त की पोल

घरघोड़ा!घरघोड़ा थाना क्षेत्र इन दिनों वाहन चोरों के निशाने पर नजर आ रहा है। कुछ ही दिनों के भीतर दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल भी बना दिया है।
रात में 8 लाख का ट्रेलर चोरी

पहली घटना ग्राम टेरम रामी पंप के पास की है, जहां 5) जनवरी की रात 11 बजे से 6 जनवरी की सुबह 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-13-Z-3585 चोरी कर लिया। चोरी गया ट्रेलर करीब 8 लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।
मामले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में BNS 2023 की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

न्यू ट्रक से टायर-डीजल चोरी, चालक लापता

दूसरी घटना में ग्राम कटंगडीह रोड किनारे खड़े एक न्यू चेचिस ट्रक से 02 नग टायर और लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। चोरी की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।
हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद से ट्रक चालक लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। शिकायतकर्ता ने चालक की भूमिका पर ही संदेह जताया है।

लगातार चोरी से ट्रांसपोर्टर परेशान

दोनों घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि
सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर
न्यू वाहन
डीजल और टायर
अब चोरों के लिए आसान शिकार बनते जा रहे हैं।
स्थानीय ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि रात्री पेट्रोलिंग न के बराबर है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई, लेकिन सवाल बरकरार

घरघोड़ा पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है और कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व न्यायालय को भेज दी गई है।
लेकिन जनता के मन मे सवाल अब भी कायम हैं—

क्या घरघोड़ा क्षेत्र चोरों के लिए सेफ ज़ोन बन चुका है?

क्या पुलिस की गश्त सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?

और कब थमेगा चोरी का यह सिलसिला?

लगातार हो रही इन घटनाओं ने घरघोड़ा की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन दोनों मामलों में कब तक खुलासा कर भरोसा बहाल कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *