September 24, 2026

होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का पर्दाफाश

0
IMG-20260210-WA0002.jpg

➤ सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली–साइबर टीम की संयुक्त रेड
➤ संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार, पीटा एक्ट में मामला दर्ज

रायगढ़!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

🔎 पाइंटर के जरिए हुआ खुलासा
दिनांक 09 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस द्वारा एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में रेड कार्यवाही की, जहां स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मौजूद मिलीं। महिलाओं की गरिमा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

🧾 पूछताछ में स्वीकारा अपराध
स्पा संचालक विनयकांत बरगट ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित कर अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। मामले में होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
📱 नकदी, मोबाइल व रजिस्टर जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल
₹6,000 नगद (पाइंटर द्वारा दी गई राशि)
स्पा से जुड़े दस्तावेज
ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर
वर्ष 2024 से किरायानामा
आपत्तिजनक सामग्री
जप्त की है।
⚖️ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी

  1. विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, जिला दुर्ग (वर्तमान – होटल ट्रिनिटी, रायगढ़)
  2. देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना कोतवाली रायगढ़

🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।”

👥 इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *