गांव-गांव में मिल रहा अपार समर्थन, क्षेत्र में बदलाव की बयार: यशवंत नायक
बरमकेला। क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी यशवंत नायक ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जन समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। गाँव-गाँव, गली-गली से मिल रहे आशीर्वाद ने मुझे जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित कर दिया है। मैं आपका विश्वास दिलाता हूँ कि आपके सपनों को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दूंगा।”

यशवंत नायक ने कहा कि जनता में बदलाव की लहर चल रही है और यह विश्वास लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनसेवा के इस कारवां को वह हर संभव ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
यशवंत नायक के इस आत्मीय संबोधन और जनसेवा के संकल्प को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें एक नए युग की शुरुआत की ओर ले जा रहा है।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
