हाईवा चालकों को निशाना बनाने वाला डीजल चोर गैंग गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हाईवा से डीजल चोरी और चालक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी दबोचे स्कॉर्पियो वाहन,
170 लीटर डीजल, नगदी और हथियारनुमा सामान जब्त
भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में वारदात, तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़। जिले में बढ़ रही डीजल चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हाईवा वाहनों से डीजल चोरी करने और चालक से मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना तमनार पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन, करीब 170 लीटर डीजल, 500 रुपये नगद और लोहे का रॉड, डंडा व पाइप बरामद किया है।
🚨 रात में हाईवा से डीजल चोरी करते पकड़े गए आरोपी
मामले में हाईवा चालक मुकेश यादव (33 वर्ष) निवासी ग्राम धनवाही, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में अपना हाईवा वाहन खड़ा कर उसी में सो रहा था।
रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उसे आवाज सुनाई दी। नीचे उतरकर देखा तो तीन अज्ञात व्यक्ति उसके वाहन से डीजल चोरी कर रहे थे। चालक के विरोध करने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे।
कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस लौटे और चालक से मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर उसकी जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी की और करीब 175 लीटर डीजल लेकर स्कॉर्पियो वाहन से फरार हो गए।
🚨 पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी
घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद थाना तमनार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने पीड़ित चालक, आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से जानकारी जुटाकर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
🚨 आरोपियों से बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से —
स्कॉर्पियो वाहन CG 13 AZ 2647
170 लीटर डीजल
नगदी 500 रुपये
लोहे का रॉड, डंडा और प्लास्टिक पाइप
जप्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख 15 हजार 980 रुपये बताई गई है।
🚨 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें —
1. कैलाश दास मंहत (30 वर्ष)
2. गोविन्द सिदार (24 वर्ष)
3. सुनील यादव (28 वर्ष)
तीनों निवासी ग्राम चितवाही, थाना तमनार, जिला रायगढ़ हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
🚨 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई सुरीत सिंदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया तथा अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🚨 एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी, लूट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े स्थानों पर ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा |
- बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : रजत बंसल बने मुख्यमंत्री के नए ‘खास’, जनसंपर्क और संवाद की भी कमान.. - March 26, 2026
- किराया विवाद में खूनी हमला — पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार - March 26, 2026
- “सरकारी नौकरी” का झांसा, 20 लाख से ज्यादा की ठगी — दुर्ग से महाठग गिरफ्तार, एक फरार - March 26, 2026
