September 24, 2026

ऑपरेशन “शंखनाद” का बड़ा धमाका — रायगढ़ पुलिस ने 7 मवेशी तस्करों को दबोचा

0
IMG-20260304-WA0003.jpg

घरघोड़ा व लैलूंगा थानों की संयुक्त कार्रवाई, 18 गौवंश मुक्त
दो पिकअप वाहन जब्त, पशुओं को बिना चारा-पानी ठूंसकर किया जा रहा था परिवहन
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई
“गौवंश तस्करी पर जीरो टॉलरेंस” — एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

पुलिस का सख्त प्रहार, तस्करों में हड़कंप

रायगढ़। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा और लैलूंगा थाना क्षेत्र से कुल 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 18 गौवंश को मुक्त कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

➡️ घरघोड़ा थाना की सटीक दबिश

दिनांक 02 मार्च 2026 को ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन (CG-13-AK-5603 एवं CG-13-AQ-7900) में 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर 5 आरोपियों
आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा (जशपुर), संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी एवं बुधराम राठिया (जिला रायगढ़) — को गिरफ्तार किया।

🔹 10 नग बैल
🔹 10 रस्सियां
🔹 2 महिंद्रा पिकअप वाहन

जब्त किए गए। पशु चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मवेशियों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

➡️ लैलूंगा पुलिस की होली पेट्रोलिंग में बड़ी सफलता

03 मार्च 2026 को होली ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोलमा-जरलापारा मार्ग से 8 गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी —
गोपी यादव (45 वर्ष) एवं सुकरू लकड़ा — को गिरफ्तार कर लिया।

🔹 8 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹1,20,000) बरामद

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🛑 एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी —

> “रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

लगातार जारी रहेगा “ऑपरेशन शंखनाद”

होली पर्व के मद्देनज़र जिलेभर में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों और कच्चे मार्गों पर विशेष पेट्रोलिंग जारी है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से गौवंश तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *