संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: यशवंत नायक
बरमकेला।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी यशवंत नायक को समाज का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। नायक ने जनता के सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे बाबा गुरुघासीदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जीवन समर्पित करने का संकल्प लेते हैं।

यशवंत नायक ने कहा, “संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास बाबा की जय। आज समाज ने जो प्यार और समर्थन मुझे प्रदान किया है, उसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। बाबा के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज कल्याण के लिए कार्य करता रहूंगा।”

उनके विचारों और सेवा भावना से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्र की जनता ने उनके सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व की सराहना की है। जनसंपर्क अभियान में जनता का बढ़ता उत्साह यशवंत नायक की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने सभी समर्थकों को विश्वास दिलाया कि वे समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








