“ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : 27 टन अवैध कबाड़ जप्त, दो माजदा वाहन पकड़े गए
🚨 जामगांव में चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6.80 लाख का स्क्रैप और करीब 17 लाख की संपत्ति जप्त
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ माफियाओं पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
📍 रायगढ़ — जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल करीब 16 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा वाहनों में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लोड कर जामगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जामगांव के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
🔴 दोनों वाहनों में मिला भारी मात्रा में कबाड़
पकड़े गए वाहन क्रमांक CG 04 PC 9120 और CG 10 BQ 0292 की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में लोहे और टिना का स्क्रैप मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद और रमजान खान निवासी हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) बताया।
जांच में पहले वाहन से करीब 12,780 किलो और दूसरे वाहन से 14,560 किलो स्क्रैप बरामद हुआ। जब्त कबाड़ की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
⚠️ वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
पुलिस द्वारा स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहन, कबाड़ और अन्य सामग्री जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
👮 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“कबाड़ चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-फरोख्त और बिना वैध दस्तावेज परिवहन जैसे अपराध चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों पर लगातार नजर रखे हुए है। अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”
✅ कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक संदीप कौशिक और मिनकेतन पटेल ने कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।
- महुआ के नशे पर पुलिस का प्रहार: कुडुमकेला में छापा, 26 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार - May 30, 2026
- आंगनबाड़ी में मासूमों को पिलाया जा रहा आयरनयुक्त दूषित पानी! स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा छैडोरिया गांव की आंगनबाड़ी में पेयजल संकट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़ - May 30, 2026
- सत्ता की हनक या दफ्तरशाही का घमंड? सरगुजा में ‘खादी’ और ‘अधिकारी’ के बीच हाई-वोल्टेज दंगल!… FIR दर्ज… - May 28, 2026
