ऑपरेशन अंकुश का सबसे बड़ा प्रहार: IPL सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 31.99 लाख रुपये नकद बरामद
🚨 GT Vs RCB फाइनल मैच पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार
🚨 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद, दो मोबाइल और नोट गिनने की मशीन जब्त
🚨 संगठित गिरोह के 5 सदस्य आरोपी, 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

📍 रायगढ़।
रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। आईपीएल फाइनल मुकाबले GT Vs RCB की हार-जीत पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन जब्त की है।
🚨 मुखबिर की सूचना पर एक साथ कई ठिकानों पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में आईपीएल फाइनल मैच पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गंज बाजार से गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन की बात स्वीकार की और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
🚨 पुलिस पहुंची सट्टा सिंडिकेट के खजाने तक
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम गोपाल राइस मिल कॉलोनी स्थित एक मकान पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी साहिल अग्रवाल मौके से फरार हो गया, लेकिन दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़ गया।
बैगों की तलाशी में पुलिस को 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद मिले। इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली।
🚨 ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क उजागर
जांच में सामने आया कि यह पूरा कारोबार संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, रिकेश राय और अर्जुन राठौर को आरोपी बनाया है।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा-7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
🚨 पुराने सट्टा मामले में भी आरोपी रह चुका है गगन
गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल का नाम इससे पहले भी ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में सामने आ चुका है। इसी वर्ष मार्च माह में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
👮♂️ कार्रवाई में इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेणु मण्डावी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर तथा आरक्षक प्रशांत पण्डा, पुष्पेन्द्र जाटवर, गोविंद पटेल, रविन्द्र गुप्ता, नवीन शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पटनायक, साविल चन्द्रा एवं कीर्ति सिदार की विशेष भूमिका रही।
🔥 एसएसपी का सख्त संदेश
“ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा कारोबार से जुड़े प्रत्येक आरोपी पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
📌 जब्ती
▪️ ₹31,99,700 नगद
▪️ 02 मोबाइल फोन
▪️ 01 नोट गिनने की मशीन
📌 गिरफ्तार आरोपी
▪️ गगन अग्रवाल, गंज बाजार, खरसिया
▪️ शुभम अग्रवाल उर्फ कालू, गंज बाजार, खरसिया
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।
- ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित - June 13, 2026
- घरघोड़ा में गूंजा चौहान समाज का डंका, 76 मेधावी बच्चों का हुआ भव्य सम्मान - June 13, 2026
- “सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न - June 13, 2026
