24 घंटे में टूल्लू पंप चोरी का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा था चोरी का पंप, पुलिस ने किया बरामद; आरोपी न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़/घरघोड़ा। टूल्लू पंप चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा हो गया।
ग्राम कटंगडीह निवासी महेन्द्र प्रधान ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उसके घर के कुएं से करीब ₹4 हजार कीमत का टूल्लू पंप चोरी हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को श्याम सुंदर राठिया के चोरी में शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कटंगडीह में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर के पीछे स्थित बाड़ी से चोरी किया गया टूल्लू पंप बरामद कर जब्त कर लिया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर राठिया पिता परमेश्वर राठिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कटंगडीह को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
🔥 24 घंटे में कार्रवाई से चोर तक पहुंची पुलिस
इस त्वरित कार्रवाई में थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक यशवंत यादव एवं रामकृष्ण रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








