August 28, 2026

नवापारा हाई स्कूल में 350 बच्चों को छातों की सौगात, BS स्पंज एंड पावर की पहल ने जीता दिल

IMG-20260825-WA0015.jpg

बारिश में बच्चों की राह हुई आसान, कंपनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी—विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

घरघोड़ा। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए BS स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड ने सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए नवापारा हाई स्कूल के 350 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया। कंपनी की इस पहल से विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बच्चों को छाते वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की सुविधा और आवश्यकताओं का ध्यान रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

छाता मिलने के बाद विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी BS स्पंज एंड पावर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे प्रयास सीधे तौर पर जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सुविधा और राहत पहुंचाते हैं।

बारिश के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पहल विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है। छाते मिलने से बच्चों को बारिश के दौरान आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचने में मौसम बाधा नहीं बनेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कंपनी के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। BS स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच मजबूत जुड़ाव का संदेश देती नजर आई।