September 24, 2026

12 फरवरी को रायपुर में गूंजेगी युवाओं की आवाज़ मनरेगा संशोधन के विरोध में ऐतिहासिक युवा महापंचायतरायगढ़ से सैकड़ों युवा भरेंगे हुंकार, उस्मान बेग के नेतृत्व में रायपुर कूच

0
IMG-20260131-WA0003.jpg

घरघोड़ा!छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण इकाई ने 12 फरवरी को रायपुर में होने वाली प्रस्तावित “युवा महापंचायत” को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने घरघोड़ा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और संगठन की आगामी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उस्मान बेग ने कहा कि प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, जिला प्रभारी अनिमेष सिंह, सह प्रभारी गोपाल दुबे एवं गुलजेब अहमद के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2026 को रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा संशोधन के विरोध में एक भव्य और निर्णायक युवा महापंचायत आयोजित की जा रही है।


इस महाआयोजन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। साथ ही प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मंच साझा करेंगे। रायगढ़ ग्रामीण जिले से जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता इस महापंचायत में भाग लेकर अपनी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

युवा महापंचायत का उद्देश्य और स्वरूप

उस्मान बेग ने बताया कि यह महापंचायत विशेष रूप से उन युवाओं के लिए समर्पित है—
.जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है,
.जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक किसी भी स्तर का चुनाव लड़ा हो,
.जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हों, चाहे पार्टी प्रत्याशी रहे हों या निर्दलीय।
इस आयोजन में एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही समाज सेवा, शिक्षा, किसान हित, श्रम और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है। अनुमान है कि इस महापंचायत में 3000 से अधिक युवाओं की सहभागिता इसे ऐतिहासिक स्वरूप देगी।

N.O.B फॉर्म का विमोचन – डिजिटल पारदर्शिता की पहल

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने N.O.B (नेशनल ऑफिस बेयरर) फॉर्म के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने इसे संगठन को डिजिटल और पारदर्शी दिशा देने वाला कदम बताया। इस पहल के माध्यम से युवा अब ऑनलाइन सीधे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ सकेंगे, जिससे योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और सामाजिक संतुलन भी मजबूत होगा।

मनरेगा संशोधन पर कांग्रेस का सख्त रुख

उस्मान बेग ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए एक्ट के जरिए राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डालना संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें इस प्रकार बताई गईं—

.मूल मनरेगा कानून की पूर्ण बहाली

.हर जरूरतमंद परिवार को रोजगार की गारंटी

.मजदूरी का समय पर भुगतान


₹400 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी

उन्होंने कहा कि *“*मनरेगा बचाओ संग्राम”* के तहत कांग्रेस पार्टी पंचायत से संसद तक संघर्ष करेगी।

उस्मान बेग का संदेश
प्रेस वार्ता के समापन पर उस्मान बेग ने दो प्रमुख घोषणाएँ दोहराईं—
12 फरवरी की युवा महापंचायत मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवाओं की निर्णायक आवाज बनेगी।
40 वर्ष से कम आयु के संघर्षशील युवाओं को संगठन में नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी।
उन्होंने दृढ़ता से कहा,
“युवा कांग्रेस गरीब, किसान और मजदूर की आवाज़ को सड़क से संसद तक पूरी ताकत के साथ उठाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *