September 24, 2026

रायगढ़ में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा प्रहार एक सप्ताह में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई, बोईरदादर में मकान मालिक गिरफ्तार

0
IMG-20260208-WA0005.jpg

➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई
➡️ चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
➡️ मकान मालिक नारायण वैष्णव गिरफ्तार, पीटा एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज
➡️ नगद राशि, मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त
➡️ चक्रधरनगर, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त और सटीक रेड कार्रवाई

रायगढ़!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर पीटा एक्ट के तहत तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर इलाके में देह व्यापार का खुलासा किया है।


दिनांक 07.02.2026 को पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर क्षेत्र में रहने वाला नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में योजना बनाकर एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया।


संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर मौके पर सटीक रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौजूद पाए गए।
जांच व उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाता था, देह व्यापार का पूरा संचालन स्वयं करता था और दलाली की भूमिका निभा रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो व रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।


इस संबंध में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।


✦ कार्रवाई में शामिल टीम ✦
इस सफल कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।
👤 गिरफ्तार आरोपी
नारायण वैष्णव
पिता – भुवनेश्वर वैष्णव
उम्र – 55 वर्ष
निवासी – बोईरदादर, चर्च के पास
थाना – चक्रधरनगर, जिला रायगढ़
🚨 एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा —
“रायगढ़ में देह व्यापार, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोग स्वयं सुधर जाएँ, अन्यथा रायगढ़ पुलिस उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *