September 23, 2026

रायगढ़ में एनडीपीएस कार्रवाई: तमनार के आमाघाट में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़

0
IMG-20260320-WA0000.jpg

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की गोपनीय सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग एवं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अफीम की खेती के प्रमाण पाए हैं। मामले में आरोपी मार्शल सांगा (40 वर्ष), पिता मिखाएल सांगा, निवासी ग्राम हडमबनम, थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) को हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा खेती के रकबे, नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं तथा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *