September 24, 2026

सिंघल एंटरप्राइजेज प्लांट घेराव का ऐलान — कलेक्ट्रेट के बाद अब उद्योगों पर सीधा वार

0
IMG-20260402-WA0002.jpg

रायगढ़। जिले में कलेक्ट्रेट घेराव के बाद अब आंदोलन ने नया रुख ले लिया है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ने का ऐलान करते हुए 8 अप्रैल को ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के घेराव से अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

“अब उद्योगों के गेट पर जवाब”

जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष उस्मान बेग और जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में आंदोलन तेज होता दिख रहा है। नेताओं ने दो टूक कहा

“कलेक्ट्रेट में चेतावनी दी थी, अब उद्योगों के सामने जवाब लिया जाएगा।”

🧨 मुद्दे वही, लेकिन तेवर और तीखे

जिला कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक में सामने आई शिकायतें चिंता बढ़ाने वाली हैं—

❌ स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं

❌ श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही

❌ प्रदूषण से प्रभावित गांव और जनजीवन

❌ नियमों की अनदेखी और प्रशासन की चुप्पी

बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ — अब सिर्फ ज्ञापन नहीं, सीधा आंदोलन होगा।

📢 08 अप्रैल: पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन

📍 स्थान: सिंघल एंटरप्राइजेज प्लांट, तराईमाल

👥 भागीदारी: युवा, किसान, श्रमिक, आम नागरिक

📄 प्रशासन को पूर्व सूचना: कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

🚨 “अब एक-एक उद्योग घेरेंगे”

नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस घेराव के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जिले के अन्य विवादित और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ चरणबद्ध घेराव आंदोलन किया जाएगा।

🔥 बढ़ सकता है टकराव

आंदोलन अब सिर्फ एक प्लांट तक सीमित नहीं रहेगा।
👉 जनता का समर्थन बढ़ा तो आंदोलन व्यापक होगा
👉 प्रशासन की निष्क्रियता रही तो संघर्ष और उग्र होगा

⚖️ जनहित बनाम उद्योग — सीधी भिड़ंत

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने इसे जनहित, रोजगार अधिकार, श्रमिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई बताया है।

📌 8 अप्रैल को रायगढ़ में उद्योगों के गेट पर सियासी और जनदबाव का बड़ा इम्तिहान होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *