September 24, 2026

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260404-WA0008.jpg

रायगढ़। जिले में सक्रिय अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी फरार है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई।

🔴 संगठित नेटवर्क का खुलासा

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लैलूंगा क्षेत्र के सुखदेव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर रायगढ़ और ओड़िशा के कई क्षेत्रों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचने की बात स्वीकार की।

🔴 पेचकस से तोड़ते थे लॉक, ऐसे करते थे चोरी

आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं और वाहन मरम्मत का काम जानते हैं। इसी का फायदा उठाकर वे पेचकस जैसे सामान्य औजारों से बाइक का लॉक तोड़कर मिनटों में चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद बाइक को सुनसान जगहों पर छिपाकर बाद में बेच दिया जाता था।

🔴 खरीदार भी गिरफ्त में

पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 बाइक बरामद की गईं, जबकि 7 बाइक मुख्य आरोपी के पास से जब्त हुईं।

🔴 कई मामलों का खुलासा

इस कार्रवाई से पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के साथ-साथ ओड़िशा के विभिन्न स्थानों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था।

🔴 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की अहम भूमिका रही—

• साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक
• थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव
• एएसआई उमाशंकर विश्वाल
• एएसआई नंद कुमार सारथी
• प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर
• आरक्षक प्रशांत पंडा
• आरक्षक महेश पंडा
• आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर
• आरक्षक नवीन शुक्ला
• आरक्षक विकास प्रधान
• प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की
• प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल
• आरक्षक विनय तिवारी
• प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा
• आरक्षक राजू तिग्गा
• आरक्षक चमर साय भगत
• आरक्षक जितेंद्र कुर्रे

🔴 एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—

“संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

📌 एक नजर में पूरी कार्रवाई

• 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
• अनुमानित कीमत — 15 लाख रुपये
• 10 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
• अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा
• खरीदारों पर भी कड़ी कार्रवाई

⚠️ रायगढ़ पुलिस का साफ संदेश — अब चोरी ही नहीं, चोरी का माल खरीदना भी अपराध है और कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *