September 24, 2026

घरघोड़ा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात — “कौशल पैथलैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर” का शुभारंभ

0
IMG-20260404-WA0013.jpg

घरघोड़ा। क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कौशल पैथलैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाओं की उपलब्धता समय की बड़ी जरूरत है, और यह सेंटर स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

नव स्थापित इस डायग्नोस्टिक सेंटर में खून, शुगर, लिवर, किडनी, थायरॉयड सहित विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही किफायती दरों पर हेल्थ चेकअप पैकेज और होम कलेक्शन जैसी सुविधाएं भी मरीजों को दी जाएंगी।

विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और ऐसी सुविधाएं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” उन्होंने सेंटर संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्था आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *