September 23, 2026

“पंचायत की प्रताड़ना बनी मौत की वजह” — 6 साल से फरार आरोपी ‘ऑपरेशन_तलाश’ में गिरफ्तार

0
IMG-20260510-WA0003.jpg

लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी दबोचा गया

📍 रायगढ़/लैलूंगा

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन_तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के संवेदनशील मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भानूराम पैकरा उर्फ जमुनाडिहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के पुराने और गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस ने फरार आरोपी तक पहुंचकर उसे कानून के शिकंजे में लिया।

*🚨 पंचायत में मारपीट और अपमान के बाद युवक ने की थी आत्महत्या*

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2019 को थाना लैलूंगा में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया था कि गांव में आयोजित पंचायत के दौरान युवक के साथ मारपीट, अपमान और प्रताड़ना की गई थी। पंचायत में हुई घटना से युवक मानसिक रूप से टूट गया और अगले ही दिन उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मामले की जांच में कई लोगों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

*🔥 पहले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी*

विवेचना के दौरान इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

“ऑपरेशन_तलाश” के तहत फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों में अपराध में उसकी भूमिका पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

⚡ अन्य फरार आरोपियों पर भी पुलिस की नजर

लैलूंगा पुलिस द्वारा मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

👮 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

> “गंभीर अपराधों में फरार रहकर कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को रायगढ़ पुलिस लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार कर रही है। ‘ऑपरेशन_तलाश’ के तहत हर फरार आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *