September 23, 2026

“ऑपरेशन आघात” : जानकी होटल में साइबर और कोतवाली पुलिस की बड़ी रेड, अवैध शराब बिक्री करते होटल मैनेजर गिरफ्तार

0
IMG-20260514-WA0013.jpg

📍 रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में शराब रेड कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जानकी होटल का मैनेजर होटल काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में दबिश दी, जहां काउंटर पर मौजूद होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल पुलिस को संदिग्ध स्थिति में मिला।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को काउंटर में रखे थैलों से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट और 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब शामिल है। कुल 13.100 बल्क लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये बताई गई है। साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र पटेल पिता शिव कुमार पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना साइबर प्रभारी विजय चेलक सहित साइबर और कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल तथा कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा और कमलेश यादव शामिल रहे।

👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :
“अवैध शराब कारोबार, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार और सख्ती से जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *