September 24, 2026

ऑपरेशन क्लीन हंट का बड़ा शिकार: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

0
IMG-20260601-WA0012.jpg

⚡ ग्राहक बनकर करता था रेकी, मौका मिलते ही उड़ाता था सामान; पुलिस ने चोरी का एलसीडी टीवी, मोबाइल और इंडक्शन बरामद किया

रायगढ़/घरघोड़ा।
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धरमजयगढ़ रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। कार्रवाई के दौरान चोरी का एलसीडी टीवी, ओप्पो मोबाइल फोन और इंडक्शन सहित हजारों रुपये का सामान बरामद किया गया है।

🎯 दुकान में ग्राहक बनकर आता था, फिर उड़ाता था सामान

मामला वार्ड क्रमांक-15 स्थित “गोल्डी फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल” दुकान का है। दुकान संचालक अमन गुप्ता ने 22 सितंबर 2025 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान से मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और सीलिंग पंखे चोरी हो गए हैं।

जब दुकान में सामान कम दिखाई दिया तो संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बार-बार दुकान में आते-जाते दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान रामायण दास महंत उर्फ बर्रा के रूप में हुई, जो ग्राहक बनकर दुकान आता था और मौका मिलते ही सामान बाहर निकालकर चोरी कर लेता था।

🚔 8 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घरघोड़ा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामायण दास महंत उर्फ बर्रा (45 वर्ष) निवासी बर्रा, थाना खरसिया को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने दुकान से दो एलसीडी टीवी, एक ओप्पो मोबाइल फोन, दो इंडक्शन और दो सीलिंग पंखे चोरी किए थे।

📱 चोरी का मोबाइल खरीदने वाला भी पहुंचा जेल

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से दो एलसीडी टीवी और दो इंडक्शन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चोरी किया गया ओप्पो मोबाइल उसने घरघोड़ा निवासी मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान को बेच दिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजू खान को भी हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रामायण दास महंत ने अपने मालिक द्वारा सौंपे गए विश्वास का दुरुपयोग करते हुए चोरी की थी, जबकि दूसरे आरोपी ने चोरी की संपत्ति को खरीदकर अपराध को बढ़ावा दिया।

⚖️ दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, आपराधिक न्यास भंग एवं चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित धाराएं जोड़ते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👮 इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक तथा आरक्षक हरिश पटेल और उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🚨 गिरफ्तार आरोपी

🔹 रामायण दास महंत उर्फ बर्रा (45 वर्ष)
निवासी – बर्रा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़

🔹 मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान (35 वर्ष)
निवासी – वार्ड क्रमांक 02, ब्लॉक कॉलोनी, घरघोड़ा, जिला रायगढ़

📢 एसएसपी का सख्त संदेश

«”चोरी केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि किसी की मेहनत और विश्वास पर भी चोट है। चोरी करने वाले और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त कर अपराध को बढ़ावा देने वाले दोनों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”

— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़»

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *