September 24, 2026

“ऑपरेशन अंकुश” : पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 8,650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त

0
IMG-20260609-WA0009.jpg

रायगढ़, 9 जून।
रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पूछापारा तालाब के पास खुलेआम जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से नगदी रकम, ताश की गड्डी और अन्य सामग्री जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूछापारा तालाब के पार कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा निराला (25 वर्ष), सूरज कुमार निराला (23 वर्ष), मोहन वासुदेव (32 वर्ष), कुश साहू (31 वर्ष) और अमर यादव (32 वर्ष) शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक दरी जब्त की गई।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों के व्यवहार को देखते हुए धारा 170/126 एवं 135(3) BNSS के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

इस जुआ रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक बीरबल भगत, कमलेश यादव, कोमल तिवारी, घनश्याम ध्रुव एवं प्रदीप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *