जनदर्शन बना बबीता के लिए नई उम्मीद
जिला प्रशासन की पहल से दिव्यांग महिला को लगेगा कृत्रिम पैर
रायगढ़, / ग्राम मुरारीपाली की रहने वाली बबीता यादव के लिए जनदर्शन नई उम्मीद लेकर आया। आर्थिक तंगी के कारण कृत्रिम पैर लगवाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। अपनी समस्या लेकर वे जनदर्शन में पहुंचीं और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। बबीता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल पहल की।
कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम ने आवश्यक समन्वय कर बबीता के उपचार और कृत्रिम पैर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके लिए जरूरी राशि संबंधित स्वास्थ्य संस्थान को उपलब्ध कराई गई है। बबीता यादव ने बताया कि कृत्रिम पैर लगवाने का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रशासन की मदद से अब उन्हें सामान्य जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए बहुत बड़ा सहारा है।
- 28 सितंबर की जनसुनवाई पर संग्राम! - September 23, 2026
- बड़गांव में जमीन सौदे पर उठे गंभीर सवाल! - September 22, 2026
- उद्योगों पर कलेक्टर की सख्ती, प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश! - September 21, 2026








