September 23, 2026

भूमि अधिकार से मजबूत हुआ ग्रामीणों का भविष्य, 190 परिवारों को मिला स्वामित्व पट्टा

0
IMG-20260821-WA0007.jpg

सांसद राधेश्याम राठिया ने छर्राटांगर में वितरित किए अधिकार अभिलेख, घरघोड़ा के 117 और तमनार के 73 हितग्राही लाभान्वित

घरघोड़ा। वर्षों से अपनी जमीन पर अधिकार के पक्के दस्तावेज का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। स्वामित्व योजना के तहत सांसद राधेश्याम राठिया के गृह ग्राम छर्राटांगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र के 190 पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने घरघोड़ा के 117 और तमनार के 73 हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। पट्टा हाथ में आते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। ग्रामीणों ने इसे वर्षों के इंतजार के बाद मिली भूमि सुरक्षा और सम्मान की बड़ी उपलब्धि बताया।घरघोड़ा में 6580, तमनार में 1711 हितग्राहियों को मिलेगा लाभकार्यक्रम में बताया गया कि स्वामित्व योजना के तहत घरघोड़ा क्षेत्र में कुल 6580 तथा तमनार क्षेत्र में 1711 हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा वितरित किया जा रहा है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों का अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार मजबूत होने के साथ ही संपत्ति संबंधी सुरक्षा भी बढ़ेगी।दीप प्रज्वलन से शुरुआत, विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने बांधा समांकार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के ‘स्वागतम्-स्वागतम् स्वागत’ गीत और मनमोहक लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितग्राही कार्यक्रम में मौजूद रहे।“भूमि का अधिकार सिर्फ कागज नहीं, सम्मान और सुरक्षा का आधार”सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों का अपनी भूमि पर कानूनी अधिकार मजबूत होगा और वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक आसानी से उठा सकेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीणों को सशक्त बनाने और उनके अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। भूमि का अधिकार महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य का आधार है।पट्टा हाथ में आया तो खिल उठे चेहरेजिन जमीनों पर ग्रामीण वर्षों से निवास और उपयोग करते आ रहे थे, उनका विधिवत दस्तावेज हाथ में मिलने पर हितग्राहियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकार अभिलेख मिलने से उनकी संपत्ति को लेकर सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और भविष्य के लिए नया भरोसा मिला है।जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले की रही मौजूदगीकार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुरलीधर, रमेश बेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जिला महामंत्री जतिन साव, नगर पंचायत अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, जनपद अध्यक्ष घरघोड़ा सहनू पैंकरा, जनपद अध्यक्ष तमनार जागेश सिदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।वहीं घरघोड़ा एसडीएम प्रवीण तिवारी, घरघोड़ा एवं तमनार तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही, ग्रामीण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।स्वामित्व पट्टा हाथ में लेकर ग्रामीणों के चेहरों पर नजर आई खुशी ने साफ कर दिया कि जमीन का अधिकार उनके लिए सिर्फ कागज नहीं, बल्कि अपने घर-परिवार के सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *