गढ़उमरिया में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश!
“ऑपरेशन अंकुश” में 8 जुआरी धराए, ₹25,070 नगद और ताश की गड्डियां जब्त
डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना-जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने 29 सितंबर 2026 को गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को मौके से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹25,070 नगद और जुआ सामग्री जब्त की।
पुलिस के अनुसार, आर.आर. एनर्जी कंपनी के सामने जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। मौके से नगदी और जुआ सामग्री बरामद होने के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
🚨 ये 8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस कार्रवाई में फैजान खान (23), जीतराम बघेल (29), विक्की चौधरी (29), बेदराम यादव (38), अमित कुमार सिदार (33), कांशीराम अजय (24), संतोष कुमार भारद्वाज (39) और शत्रुघन जाटवर (25) को पकड़ा गया।
⚖️ जुआ एक्ट के साथ BNSS की धारा 170 में भी कार्रवाई
जूटमिल पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं 5 के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय, रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया।
👊 “ऑपरेशन अंकुश” से जुआ-सट्टा कारोबारियों में हड़कंप
रायगढ़ पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, अनूप कुजूर तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, जितेन्द्र कुर्रे एवं वेद प्रकाश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔥 News 13 RGH की खास लाइन
गढ़उमरिया में जुए की महफिल पर पुलिस का “अंकुश”—8 खिलाड़ी गिरफ्तार, ₹25 हजार से ज्यादा की रकम जब्त; कार्रवाई से जुआ-सट्टा कारोबारियों में मचा हड़कंप।
- शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, ग्राम पंचायत नावापारा-ब के सचिव सुदर्शन कर्ष निलंबित - October 16, 2026
- अब घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर! हर बुधवार लगेगा प्रशासनिक दरबार, 4 नवंबर से होगी शुरुआत - October 16, 2026
- शेयर मार्केट में 70.77 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! - October 15, 2026
