“अभियान संवेदना” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ओडिशा के हिमगीर से 17 वर्षीय नाबालिग बरामद, दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
पुलिस की लगातार तलाश के बाद मिली सफलता—आरोपी बदल रहा था ठिकाने, पुलिस ने दबोचा
रायगढ़, 30 सितंबर। नाबालिगों की सुरक्षा और गुम बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा के हिमगीर, जिला सुंदरगढ़ से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया तथा उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में मनीष सिदार उर्फ साहिल (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AA 4590 भी जब्त की गई है।
🚨 घर से निकली थी नाबालिग, ओडिशा तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के 13 अगस्त की शाम बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही मनीष सिदार उर्फ साहिल के साथ बालिका के ओडिशा के हिमगीर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल हिमगीर पहुंचकर तलाश शुरू की।
🔎 पुलिस पहुंची तो बदल चुका था ठिकाना
पुलिस के अनुसार, आरोपी और बालिका मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने लगातार पतासाजी जारी रखी और 2 सितंबर 2026 को हिमगीर स्थित एक किराये के मकान से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।
नाबालिग को सुरक्षित रायगढ़ लाने के बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसका कथन कराया गया। पीड़िता एवं गवाहों के कथनों के आधार पर मामले में धारा 87, 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। बालिका की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग तथा न्यायालय में कथन की कार्रवाई भी कराई गई।
🚔 फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा
पुलिस की लगातार तलाश के बाद आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बालिका को पहले से जानने तथा उसे ओडिशा ले जाने संबंधी जानकारी दी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी CG 13 AA 4590 को ओडिशा से बरामद कर जब्त किया।
आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष, पिता उदल सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी चक्रधरनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👮 महिला पुलिस टीम की अहम भूमिका
नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महिला उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि गुम नाबालिगों की तलाश और उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। “अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, ग्राम पंचायत नावापारा-ब के सचिव सुदर्शन कर्ष निलंबित - October 16, 2026
- अब घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर! हर बुधवार लगेगा प्रशासनिक दरबार, 4 नवंबर से होगी शुरुआत - October 16, 2026
- शेयर मार्केट में 70.77 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! - October 15, 2026
