होटल संचालक से मारपीट-गालीगलौज कर धमकाने वाला आरोपी पुलिस के दबाव में पहुंचा एसपी ऑफिस, किया सरेंडर
जूटमिल पुलिस ने आरोपी दीपलाल निराला को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया | होटल में कमरा और शराब के लिए पैसे मांगने का आरोप
रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के होटल एटलस में होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपलाल निराला पिता बरसाती निराला, उम्र 39 वर्ष, निवासी मौदहापारा जूटमिल ने आखिरकार पुलिस के लगातार दबाव के बीच एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जूटमिल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मामला 4 अक्टूबर 2026 की रात का बताया गया है। होटल संचालक हेमराज बरेठ की शिकायत के अनुसार आरोपी शराब के नशे में होटल पहुंचा और स्टाफ से कमरा मांगा। कमरा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी कथित तौर पर काउंटर पर हाथ मारते हुए हंगामा करने लगा और होटल संचालक को बुलाने की मांग की।
संचालक के पहुंचने पर आरोपी ने कमरा देने के साथ शराब पीने के लिए पैसे देने की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और हाथ-मुक्के से मारपीट कर धक्का देने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
🚨 केस दर्ज होते ही फरार, पुलिस की दबिश से बढ़ा दबाव
घटना की रिपोर्ट पर जूटमिल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 606/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(3) के तहत अपराध कायम किया। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच आरोपी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एसएसपी के समक्ष अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
⚡ एसएसपी का दो टूक संदेश—गुंडागर्दी पर सख्ती, सुधार का रास्ता चुनने वालों को अवसर
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने यह भी कहा है कि अपराध का रास्ता छोड़कर अपने व्यवहार में सुधार लाने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया जाएगा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—
“रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी और दबंगई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से वैधानिक कार्रवाई करेगी। साथ ही जो व्यक्ति अपराध का रास्ता छोड़कर अपने व्यवहार में सुधार लाना चाहता है, उसे समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर और आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।”
- शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, ग्राम पंचायत नावापारा-ब के सचिव सुदर्शन कर्ष निलंबित - October 16, 2026
- अब घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर! हर बुधवार लगेगा प्रशासनिक दरबार, 4 नवंबर से होगी शुरुआत - October 16, 2026
- शेयर मार्केट में 70.77 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! - October 15, 2026
