विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित
नए मतदाताओं के पंजीयन और ईएलसी क्लब के गठन की दी गई जानकारी

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सृजन सभा कक्ष रायगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने तथा प्रत्येक संस्था में निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अक्टूबर 2026 में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए पात्र युवा मतदाताओं का पंजीयन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, ग्राम पंचायत नावापारा-ब के सचिव सुदर्शन कर्ष निलंबित - October 16, 2026
- अब घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर! हर बुधवार लगेगा प्रशासनिक दरबार, 4 नवंबर से होगी शुरुआत - October 16, 2026
- शेयर मार्केट में 70.77 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! - October 15, 2026
