November 22, 2026

चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

0
IMG-20261029-WA0010

रायगढ़/ बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला रायगढ़ के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि अति वर्षा की संभावना को दृष्टिगत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *