September 23, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा की बैठक संपन्न — पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया पौधारोपण..

0
IMG-20250701-WA0015.jpg

रायगढ़!श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शासकीय विश्रामगृह लैलूंगा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने की। इस अवसर पर घरघोड़ा इकाई अध्यक्ष शैलेश शर्मा, लैलूंगा इकाई अध्यक्ष बज्रदास महंत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए सभी पत्रकारों ने लैलूंगा श्रुसूत वन में “एक पेड़ मां के नाम ; अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत और ब्लॉक अध्यक्ष बज्रदास महंत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकारों से आग्रह किया कि वे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें।

बैठक का उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना, पत्रकारों की एकजुटता को बढ़ावा देना और समाज हित में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *