घरघोड़ा पुलिस की सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, पांच अनावेदक धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार, भेजे गए जेल
रायगढ़!घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से घरघोड़ा पुलिस द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए कुल पांच अनावेदकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S.) की धारा 170 सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 07 जनवरी 2026 को थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक रामसजसीवन वर्मा अपने हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान घरघोड़ा बस स्टैंड एवं ग्राम चुहकीमार क्षेत्र में फेरी करने आए बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान अर्जुन गोगल्या, नवशाद, पंकज कछवा एवं वकील कछवा द्वारा पुलिसकर्मियों से अनावश्यक बहस करते हुए शोर-शराबा एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन पर चारों को थाना लाया गया, जहां भी उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और वे लगातार आक्रोशित होकर हंगामा करते रहे। इससे क्षेत्र में शांति भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में एक अन्य मामले में तिल्लाईपल्ली कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना पर भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अनावेदक रामलाल राठिया पिता फुल सिंह राठिया, उम्र 33 वर्ष, निवासी चोटीगुड़ा थाना घरघोड़ा, कार्य के दौरान बेस्ट बीट खदान क्षेत्र में शराब के नशे में बार-बार पहुंचकर विवाद, लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट पर आमादा हो जाता था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा समझाइश के बावजूद न मानने पर उसे थाना लाया गया।
थाना प्रभारी के निर्देशन में रामलाल राठिया के विरुद्ध धारा 170 के साथ-साथ धारा 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अनावेदकों में —
अर्जुन गोगल्या (25 वर्ष), नवशाद (35 वर्ष), पंकज कछवा (23 वर्ष), वकील कछवा (35 वर्ष) एवं रामलाल राठिया (33 वर्ष) शामिल हैं।
घरघोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कड़ी और निरंतर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
