युवा प्रत्याशी यशवंत नायक ने तेज किया प्रचार, क्षेत्र क्रमांक 2 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
बरमकेला।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है, जहां युवा प्रत्याशी यशवंत नायक जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क और सक्रिय प्रचार के चलते क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

यशवंत नायक की सक्रियता और युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक उन्हें बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए कड़ी चुनौती मान रहे हैं। क्षेत्र में उनके समर्थन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार प्रबल हो गए हैं।
यशवंत नायक का प्रचार अभियान गांव-गांव तक पहुंच चुका है, जहां वे जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और विकास को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी योजनाएं साझा कर रहे हैं, जिससे जनता में उनकी छवि मजबूत हो रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यशवंत नायक इसी गति से प्रचार करते रहे तो वे पारंपरिक दलों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। क्षेत्र की जनता अब इस चुनाव में किसे समर्थन देगी, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन फिलहाल, मुकाबला त्रिकोणीय होने से चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
