अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहारपुसौर में सट्टा पट्टी लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ में महुआ शराब जब्त
➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई
➡️ पुसौर पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास ऑनलाइन सट्टा लिखते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
➡️ रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए कमीशन पर सट्टा लिखने का खुलासा
➡️ व्हाट्सएप पर ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजने के सबूत मिले, नगद व मोबाइल जप्त
➡️ कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नवरंगपुर में महुआ शराब रेड, एक आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर थाना एवं कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी तथा अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

पुसौर : ऑनलाइन सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार
पुसौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कृषि उपज मंडी, पुसौर के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर निरंजन साव को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए ऑनलाइन सट्टा लिखता है, जिसके बदले उसे 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है।
आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से ₹28,520 का सट्टा हिसाब पप्पू बरेठ को भेजना पाया गया। आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद एवं एक विवो मोबाइल फोन जप्त किया गया।
आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव, उम्र 58 वर्ष, निवासी औरदा तथा सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतरारोड़ : महुआ शराब जब्त
वहीं थाना कोतरारोड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान आरोपी अपने घर के आंगन में मिला, जबकि शराब खरीदने आए अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
आरोपी भीम सिदार पिता रामेश्वर सिदार, उम्र 28 वर्ष, निवासी नवरंगपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹1000) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता, टिकेश्वर यादव एवं राजेश खांडे की सराहनीय भूमिका रही।
👉 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है—
“रायगढ़ जिले में सट्टा, अवैध शराब एवं किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिक निर्भय होकर अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें — हर सूचना पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
