“ऑपरेशन आघात” का धमाका: 21 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम की मुस्तैदी से टूटी सप्लाई चेन
रायगढ़। शहर में नशे की बड़ी खेप खपाने की साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पहाड़ मंदिर रोड पर की गई घेराबंदी में 21.378 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लेकर रायगढ़ पहुंचा था।
🔎 शक की गंध से खुला राज
ऑपरेशन “आघात” के तहत चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना रायगढ़ की संयुक्त टीम बालसमुंद नाला के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर (CG 13 AM 3522) को रोका गया। कार से आ रही तेज गंध ने पुलिस का शक पुख्ता कर दिया।
तलाशी में डिक्की से 20 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 21.378 किलो गांजा भरा था। मौके पर ही चालक ने तस्करी की बात स्वीकार कर ली।
👤 आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी अजित सिंह (50 वर्ष), निवासी रायगढ़, ने पूछताछ में बताया कि वह झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से शहर में खपाने वाला था। पुलिस अब उसके संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
💰 10 लाख से अधिक की जप्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने —
21.378 किलो गांजा (लगभग ₹2 लाख)
स्विफ्ट डिजायर कार (लगभग ₹8 लाख)
वन प्लस मोबाइल (₹18 हजार)
कुल ₹10,18,000 की संपत्ति जब्त की। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
—
👮 इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान (प्रभारी साइबर थाना), उपनिरीक्षक गेंद लाल साहू (प्रभारी चक्रधरनगर थाना), सहायक उपनिरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल तथा आरक्षक प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, विकास प्रधान, रविन्द्र गुप्ता, रोशन एक्का, अभय यादव, शैलेन्द्र पैंकरा, नंदकिशोर भगत और विनोज लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—
⚠️ सख्त चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान और तेज होगा। पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर जड़ से खत्म किया जाएगा।
🔥 रायगढ़ में अब नशे के सौदागरों के लिए साफ संकेत है — पुलिस का “आघात” जारी है, अगला वार किसी पर भी हो सकता है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








