ऑपरेशन ‘आघात’ : होली से पहले रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी चोट 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। शशि मोहन सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पिछले 48 घंटों में थाना खरसिया (03), घरघोड़ा (03), लैलूंगा (02), भूपदेवपुर (02) तथा धरमजयगढ़ (01) में कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 204 लीटर अवैध महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹29,050) जब्त की गई तथा 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
—
🔎 थाना-वार प्रमुख कार्रवाई
➡️ खरसिया थाना क्षेत्र
ग्राम देहजरी व ऐड़ू पुल क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में तीन आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। प्लास्टिक जरीकेन व बोतलों में रखी शराब की कुल कीमत लगभग ₹4,000 आंकी गई।
➡️ घरघोड़ा थाना क्षेत्र
अमलीडीह एवं छोटे गुमड़ा गांव में की गई कार्रवाई सबसे बड़ी रही।
एक आरोपी से 15 लीटर
दूसरे आरोपी से 52 लीटर
तीसरे आरोपी से 51 लीटर
इस प्रकार कुल 118 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹17,700 बताई गई।
➡️ भूपदेवपुर थाना क्षेत्र
केराझर एवं रक्सापाली गांव में दो अलग-अलग मामलों में कुल 13 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
➡️ धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र
पतरापारा वार्ड क्रमांक 08 में दबिश देकर एक महिला आरोपी के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
➡️ लैलूंगा थाना क्षेत्र
सरडेगा एवं रूपडेगा भालूकोना में कार्रवाई करते हुए कुल 28 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा गया।
⚖️ कड़ी कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।
🗣️ एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—
> “होली पर्व के दौरान अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
🎯 पुलिस की अपील:
होली पर्व पर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन सहयोग करें। अवैध गतिविधियों की सूचना निकटतम थाना या कंट्रोल रूम में दें।
ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत आगे भी जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।
