मानवता का महादान: गारे पेलमा III के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 135 यूनिट रक्त संग्रहित
रायगढ़। सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए गारे पेलमा III कोलियरीज लिमिटेड की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन ने तमनार के मिलुपारा (सेक्टर-3) कार्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं और आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं के घायलों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, प्रसूता माताओं, नवजात शिशुओं तथा थैलेसीमिया, कैंसर सहित अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में जीवनदायी साबित होगा।
शिविर का संचालन किरोड़ीमल अस्पताल एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। रक्तदान से पूर्व सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को ब्लड बैंक एवं अदाणी फाउंडेशन की ओर से प्रशंसा-पत्र और स्मृति उपहार प्रदान किए गए। साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
यह आयोजन अदाणी समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत समाज के प्रति संवेदनशीलता और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनशीलता के संगम से अनेक लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई जा सकती है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








