नए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने किया पदभार ग्रहण
जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना से कार्य करने का दिया संदेश
रायगढ़।रायगढ़ जिले के नए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि अभिजीत बबन पठारे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पठारे ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें समर्पण, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिससे विकास के लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँच सकें।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








