September 24, 2026

नाबालिगों को नशे की गर्त में धकेलने वालों पर रायगढ़ पुलिस का करारा वार

0
IMG-20260130-WA0002.jpg

लैलूंगा में व्हाइटनर बेचने वाले दो स्टेशनरी संचालक गिरफ्तार, 234 नग व्हाइट इंक जप्त

रायगढ़!नाबालिग बच्चों को नशे की लत लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लैलूंगा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने दो स्टेशनरी संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई|

हाईस्कूल के सामने चल रहा था नशे का खेल

थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि हाईस्कूल के सामने मेन रोड किनारे स्थित साक्षी स्टेशनरी एवं प्रिया फैन्सी व स्टेशनरी स्टोर के संचालक व्हाइट इंक (व्हाइटनर) को नाबालिग बच्चों को नशे के उद्देश्य से बेच रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों दुकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

234 नग व्हाइटनर और मोबाइल फोन जप्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने—
➡ कोरस इराज-एक्स व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट (12 एमएल) – कुल 234 नग (कीमत लगभग ₹6,990)
➡ एक रियलमी मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹5,000)
बरामद किए।
जप्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹11,990 आंकी गई है। समस्त कार्रवाई विधिवत पंचनामा कर संपन्न की गई।
जानबूझकर नाबालिगों को परोसा जा रहा था नशा
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी यह जानते हुए भी कि व्हाइट इंक का सेवन अत्यंत घातक है, जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है, इसके बावजूद वे नाबालिगों को इसका विक्रय कर रहे थे।
कठोर धाराओं में अपराध दर्ज पुलिस ने आरोपियों
1️⃣ चंद्रभान पटेल, पिता विटकी प्रसाद पटेल, उम्र 41 वर्ष
2️⃣ उमेश पटेल, पिता उदय पटेल, उम्र 30 वर्ष
(दोनों निवासी वार्ड नंबर 08, लैलूंगा)
के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत
➡ धारा 77 बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम (जे.जे. एक्ट)
➡ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286
में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नशे के सौदागरों के लिए जीरो टॉलरेंस – एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—
“नाबालिग बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस की है। नशे का व्यापार करने वाले चाहे किसी भी रूप में हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
टीमवर्क से मिली सफलता
इस कार्रवाई में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी,
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव,
सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन,
आरक्षक सुमित एक्का एवं जितेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🚔 रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध अभियान स्तर पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *